एन आई एन,
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बुधवार को दयानंद विद्या मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा के निर्देशन में आयोजित शिविर में 204 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बीपी, रक्त जांच, मर्म चिकित्सा और स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, गुरुकुलानंद कच्चाहारी बाबा सहित आईटीबीपी के इंस्पेक्टर विनीत कुमार व जवान मौजूद रहे। शिविर के आयोजन में पार्षद पवन पाटनी और विद्यालय प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा।