एन आई एन,
पिथौरागढ़। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत की रामनगर बोर्ड में संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नति होने पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला एवं ब्लॉक इकाइयों की ओर से विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
तरुण पंत ने पिथौरागढ़ में मुख्य शिक्षा अधिकारी के पद पर करीब ढाई वर्ष तक सेवाएं दीं। इससे पूर्व वह कई वर्षों तक खंड शिक्षा अधिकारी बेरीनाग के पद पर कार्यरत रहे। समारोह में जिला अध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, संयुक्त मंत्री ललित बसेड़ा, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी, बिण के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार, मूनाकोट के अध्यक्ष कविंद्र लाल, कनालीछीना के अध्यक्ष पंकज तिवारी सहित हरीश पंत, मुन्नी नायल, पुष्पा बिष्ट, शांता जोशी, विक्रम भंडारी, भूपेंद्र भट्ट, कुमुद पांडे, गिरीश पाठक और मोहम्मद एहसान आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री जेपी वर्मा ने किया।