एन आई एन,

पिथौरागढ़। विकास भवन सभागार में बुधवार को 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश योजनाएं ए श्रेणी में संचालित हैं। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने पलायन रोकने के साथ रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

बैठक में सहायक निदेशक टीएस अन्ना, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा, सीएमओ डॉ. जेएस चुुफाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp