एन आई एन,
पिथौरागढ़। फूलदेई नाट्य दल समिति की ओर से आयोजित 20 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का समापन दो नाटकों की प्रस्तुति के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने ‘हॉस्टल मस्ती’ और ‘बाप रे बाप’ का मंचन कर दर्शकों की सराहना बटोरी।
दोनों नाटकों में हास्य के माध्यम से हॉस्टल जीवन, पारिवारिक रिश्तों और पीढ़ियों के बीच विचारों के अंतर को दर्शाया गया।प्रधानाचार्या ने कहा कि रंगमंच बच्चों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल और रचनात्मकता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।कार्यशाला का निर्देशन रोमी यादव ने किया।