एन आई एन,

पिथौरागढ़। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने आपसी समन्वय और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करने पर जोर दिया। 

बैठक में दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, महापौर कल्पना देवलाल, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बोहरा, जिला प्रभारी दीपक कार्की सहित चारों मंडलों के अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री इंदर सिंह लुंठी ने किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp