एन आई एन,

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर निकिता चंद को वर्ष 2026 के उत्तराखण्ड गौरव सम्मान के लिए चुना गया है। छह नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री उन्हें सम्मानित करेंगे। निकिता को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने जुलाई 2026 में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 60 किग्रा भार वर्ग में भारत के लिए रजत पदक जीता था। उनकी छोटी बहन खुशी चंद भी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हैं। 

दोनों बहनें पिथौरागढ़ के बिजेंद्र बॉक्सिंग क्लब में प्रशिक्षक बिजेंद्र मल्ल से प्रशिक्षण लेती हैं।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने कहा कि निकिता का इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयन पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है।







Share on Facebook Share on WhatsApp