एन आई एन,
पिथौरागढ़। एशियन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसपी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें सफलता के टिप्स दिए।
उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन से पढ़ाई करने, समय का सदुपयोग करने तथा अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना कर उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा।