एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने राजकीय मेडिकल कॉलेज और बेस चिकित्सालय की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं। बुधवार को आयोजित बैठक में प्राचार्य डॉ. एके सिंह ने विभिन्न समस्याएं रखीं। डीएम ने लोनिवि को वैकल्पिक सड़क का निर्माण जल्द शुरू करने, विद्युत विभाग को बिजली संयोजन और जल संस्थान को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने जिला चिकित्सालय से बेस अस्पताल तक सड़क सुधारीकरण और स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश भी दिए। नगर निगम को मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल परिसर से प्रतिदिन कूड़ा उठाने की व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।