एन आई एन,
पिथौरागढ़। खेलो इंडिया सेंटर में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और फुटबॉल के लिए बालक-बालिकाओं के चयन ट्रायल 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि 8 से 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र और एक फोटो लाना अनिवार्य है। चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ प्रतिवर्ष पांच हजार रुपये की खेल किट भी दी जाएगी।