एन आई एन,

पिथौरागढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में टीबी मरीजों को उपचार के साथ पोषण सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को डॉ. जेसी गड़कोटी ने दो टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें अतिरिक्त पोषण सामग्री प्रदान की।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी ने उनका आभार जताया और अन्य लोगों व निजी चिकित्सकों से भी टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण सहायता देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से टीबी मुक्त भारत अभियान को गति मिलेगी।







Share on Facebook Share on WhatsApp