एन आई एन,

पिथौरागढ़। हुतात्मा दिवस पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विहिप के विभाग मंत्री कैलाश जोशी ने कहा कि हुतात्मा दिवस वीर बलिदानियों के त्याग और समर्पण को याद करने का अवसर है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर रक्तदान जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान जिला मंत्री ललित ऐरी, नगर अध्यक्ष सागर जोशी, बजरंग दल जिला संयोजक सूरज बिष्ट, सह संयोजक विनय पांडेय, राजेश, प्रखंड संयोजक नीरज आर्या, जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाल, गजेंद्र बिष्ट, नगर मंत्री भरत जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp