एन आई एन,
पिथौरागढ़। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय कंप्यूटर कार्निवल के अंतिम दिन सोमवार को ‘एआई फ्यूचर वर्स’ थीम पर मॉडल प्रेजेंटेशन एवं एक्सपो आयोजित किया गया। ‘इनोवेटर्स ऑफ टुमौरो’ थीम पर कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों ने स्मार्ट सिटी, स्मार्ट टाउन, स्मार्ट प्रिंटर, ब्लाइंड स्टिक और स्मार्ट स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न तकनीकी मॉडल प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. राजेश्वरी कापड़ी रहीं। विद्यालय संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी ने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के महत्व और इसके जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए नवाचार और तकनीकी ज्ञान अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रधानाचार्या सुनीता खम्पा, उपप्रधानाचार्या संगीता खत्री सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।