एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली वरिष्ठ पत्रकार पूनम पांडे को नवभारत टाइम्स (NBT) का नेशनल ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है। एनबीटी के 80 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को यह जिम्मेदारी मिली है। पूनम वर्ष 2014 से संसद और राष्ट्रीय राजनीति की रिपोर्टिंग कर रही हैं।
वह भाजपा, आरएसएस, रक्षा और विदेश मामलों को कवर करती हैं।इससे पहले वह सीएनबीसी आवाज और आजतक में काम कर चुकी हैं। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय से ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में एमएससी और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वह ब्रिटेन की चेवनिंग फेलो भी हैं।