एन आई एन,

पिथौरागढ़। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गणाई गंगोली में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई। बालक वर्ग में तनिष कुमार और बालिका वर्ग में शिवानी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब जीता। वहीं सुभाष हाउस ओवरऑल चैंपियन रहा। 

प्रतियोगिता में दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, शतरंज और कैरम में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समापन पर प्रभारी प्रधानाचार्य एवं क्रीड़ाधिकारी नवीन चंद्र आर्या ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह रौतेला ने किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp