एन आई एन,

क्षेत्र में धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

बता दें कि मोहम्मदपुर भुड़िया निवासी सुभाष सिंह (37) पुत्र पूरन सिंह पिछले कुछ वर्षों से पटपुरा में किराए के कमरे में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार देर शाम वह बाइक से पटपुरा लौट रहा था। इसी दौरान धान से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा ने घायल को उप जिला चिकित्सालय खटीमा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

 

परिजन शव को लेकर उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र देव (11) और शिवा (7) को छोड़ गया है।







Share on Facebook Share on WhatsApp