एन आई एन,

पिथौरागढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कोमल मेहता को डीडीहाट विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि कोमल मेहता के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनके अनुभव से डीडीहाट विधानसभा में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।

गिरीश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राम माधव, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का आभार व्यक्त किया। कोमल मेहता पूर्व में जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत उपाध्यक्ष और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी रह चुके हैं।







Share on Facebook Share on WhatsApp