एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी चुनाव मैदान में उतारा है।
घोषित सूची के अनुसार पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, द्वाराहाट से पुष्प त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत, प्रतापनगर से पंकज व्यास, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुजवाल, राजपुर से देव चंद उत्तराखंडी, सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डीडी पंत, कपकोट से वरुण चंदोला, काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती, रामनगर से भुवन चंद्र, देहरादून कैंट से राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा को प्रत्याशी बनाया गया है।
पार्टी की पहली सूची जारी होने के साथ ही प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तेज होने के संकेत मिलने लगे हैं।