एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को मासिक स्टाफ बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने, राजस्व वादों का निस्तारण करने और राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा।
उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम योगेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।