एन आई एन,
पिथौरागढ़। धारचूला कस्बे में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर जैमर लगाने के साथ चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।