एन आई एन,

पिथौरागढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को कोतवाली धारचूला में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने की शपथ ली।

पुलिसकर्मियों ने पटेल के आदर्शों को याद करते हुए कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।







Share on Facebook Share on WhatsApp