एन आई एन,
पिथौरागढ़। फेसबुक पर वीडियो प्रसारित कर गाली-गलौज, अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रई धारा, धारचूला रोड निवासी दीपक कुमार भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में राहुल कुमार और अतुल कुमार पर फेसबुक के माध्यम से वीडियो प्रसारित कर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने पूरन पंत पर भी दोनों आरोपितों का समर्थन करने और उन्हें ऐसी गतिविधियों के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।