एन आई एन,

पिथौरागढ़। देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले कुमालगांव निवासी पूर्व सैनिक कैप्टन भोलानाथ भट्ट का आज निधन हो गया। उन्होंने सेना में 32 वर्ष तक सेवा दी। उन्होंने देश के लिए 1962 ,1965, 1971 के युद्ध लड़े। 

साथ ही गोवा की आजादी अभियान में भी हिस्सा लिया, उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई सम्मान मिले। शुक्रवार को रामेश्वर घाट में उनकी अंत्येष्टि हुई। उनके पुत्र देवेंद्र भट्ट ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक भट्ट सहित तमाम पूर्व सैनिक और क्षेत्रवासी शामिल हुए।







Share on Facebook Share on WhatsApp