एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, वर्कशॉप, मैकेनिक और बारात घरों को चिह्नित कर पहले नोटिस देने तथा दोबारा अतिक्रमण मिलने पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
एसपी ने नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने और सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा।
धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीओ गोविंद बल्लभ जोशी सहित थाना, चौकी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।