एन आई एन,
पिथौरागढ़। रोडवेज तिराहे के पास भटक रहे मासूम को ट्रैफिक पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बच्चा परेशान हालत में मिला। कांस्टेबल सुनील प्रकाश ने बच्चे को अपने पास बैठाकर पूछताछ की। बच्चे ने अपना नाम भरत बताया और कहा कि वह मजिरकांडा से वाहन में बैठकर पिथौरागढ़ पहुंच गया है।
पुलिस ने कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्रसारित कर बच्चे के परिजनों की तलाश की। इसके बाद उसे सकुशल घर पहुंचाया गया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।