एन आई एन,

खटीमा। झनकट हाईवे पर सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। गुरखुड़ा निवासी छोटी देवी पत्नी स्व. रूप सिंह राना पुत्र अजय व पुत्रवधू फिरोज के साथ बाइक से बैंक जा रही थीं। झनकट के पास सड़क किनारे खड़ी कार चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया।

बाइक पर पीछे बैठी छोटी देवी का पैर दरवाजे से टकराया और वह सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज गति कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में पुत्रवधू फिरोज घायल हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। कार चालक फरार है।







Share on Facebook Share on WhatsApp