एन आई एन,

पिथौरागढ़। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण को लेकर संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के सह प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन और प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने जिले के 21 मंडलों के 158 शक्ति केंद्रों और 651 बूथों तक बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में जिला प्रभारी निर्मल मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश सिंह भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत व मीना गंगोला, प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा सहित पार्टी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp