एन आई एन,

पिथौरागढ़। त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पुलिस और परिवहन विभाग को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, नशे में वाहन चलाने और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने, प्रेशर हॉर्न पर रोक लगाने और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के निर्देश भी दिए। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।







Share on Facebook Share on WhatsApp