एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए जाजरदेवल में एक वारंटी को गिरफ्तार किया, जबकि शांति व्यवस्था भंग करने पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस ने धारचूला में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले छह लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की। जाजरदेवल पुलिस ने गैर जमानती वारंट पर ललित मोहन भट्ट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 

वहीं, शांति व्यवस्था भंग करने पर गणेश सिंह कोटिया के खिलाफ कार्रवाई की गई। उधर, धारचूला पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग करने पर विक्रम सिंह, अजय कुमार, दीपक सिंह, वीरेंद्र सिंह, खुशाल सिंह और मदन सिंह के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई की।







Share on Facebook Share on WhatsApp