एन आई एन,

पिथौरागढ़। धारचूला में सार्वजनिक स्थानों और होटल-ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। मंगलवार रात चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने छह लोगों को धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों में विक्रम सिंह, अजय कुमार, दीपक सिंह धामी, वीरेंद्र सिंह, खुशाल सिंह और मदन सिंह शामिल हैं। सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।







Share on Facebook Share on WhatsApp