एन आई एन,

पिथौरागढ़। क्षेत्र पंचायत खंड मुनस्यारी में बजट आवंटन में नियमों की अनदेखी और विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का ऐलान किया है। आंदोलनकारियों ने सभी 33 प्रादेशिक क्षेत्रों को समान बजट और अधिकार देने की मांग उठाई है। 

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में विकास कार्यों में पक्षपात बंद करने, क्षेत्र पंचायत कार्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार, कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और कथित तौर पर रिश्तेदारों व पतियों के हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग शामिल है। सदस्यों ने '33 क्षेत्र, एक अधिकार' का नारा देते हुए समान विकास और पारदर्शी व्यवस्था की मांग की है। धरने का नेतृत्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर कोरंगा कर रहे हैं।







Share on Facebook Share on WhatsApp