एन आई एन,
पिथौरागढ़। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कोली के पुत्र सार्थक कोली का नीट के माध्यम से स्वर्गीय जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़ में चयन हुआ है। सर्राफ पब्लिक स्कूल, खटीमा से 12वीं की पढ़ाई करने वाले सार्थक को दूसरे प्रयास में सफलता मिली। उन्होंने इसका श्रेय अपनी मां रंजना और शिक्षकों को दिया।
पिता प्रवीण कोली ने मेडिकल सीटें बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने विधायक मयूख महर और सांसद अजय टम्टा के प्रयासों की भी सराहना की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कई लोगों ने सार्थक को बधाई दी है। सार्थक मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के पीपलतड़ मुवानी के रहने वाले हैं।