एन आई एन,

पिथौरागढ़। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने 25 और 26 अक्टूबर को पिथौरागढ़ नगर और आसपास के क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाइयों सहित खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लिए गए। अभिहित अधिकारी राजेश कुमार शर्मा और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 

साथ ही खुली मिठाइयों की ट्रे और कंटेनरों पर निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि अंकित करने को कहा गया।

विभाग के अनुसार, खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने दुकानदारों से त्योहार के दौरान सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री बेचने की अपील की है।







Share on Facebook Share on WhatsApp