एन आई एन,
पिथौरागढ़। सीमांत के बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य ने उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ से मुलाकात कर उन्हें अपनी बाल साहित्य की पुस्तकें भेंट कीं। डीजीपी ने उनकी रचनाधर्मिता की सराहना करते हुए पुलिस विभाग के लिए साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और नए कानूनों पर सरल भाषा में जागरूकता साहित्य तैयार करने का सुझाव दिया।
ललित शौर्य ने बताया कि वह पुलिस विभाग के सहयोग से इन विषयों पर पुस्तकें लिखेंगे। इनका उद्देश्य बच्चों और आमजन को महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह वन विभाग, शहरी विकास विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिए भी पुस्तकें लिख चुके हैं।