एन आई एन,

पिथौरागढ़। आत्मनिर्भर फाउंडेशन की ओर से सोमवार को मूनाकोट विकासखंड सभागार में कृषि एवं आजीविका संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी रहीं।

कृषि विज्ञान केंद्र गैना के वैज्ञानिक डॉ. दिनेश चौरसिया ने कीवी उत्पादन, जबकि डॉ. महेंद्र सिंह ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादकता बढ़ाने की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया।

फाउंडेशन के संस्थापक आरपी जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। संचालन भीम सिंह कार्की और राजेंद्र सिंह खाती ने किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp