एन आई एन,

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री के पिथौरागढ़ दौरे के दौरान पूर्व सैनिकों से संवाद नहीं होने पर पूर्व सैनिक संगठन ने निराशा जताई है। संगठन का कहना है कि 130 पर्यावरण बटालियन को बचाने के लिए 72 दिन चले आंदोलन के बाद रक्षा मंत्रालय के सकारात्मक निर्णय से पूर्व सैनिकों में उम्मीद जगी थी। संगठन के अनुसार, बटालियन से संबंधित रक्षा मंत्रालय के आदेश की प्रति उपलब्ध कराने और मुख्यमंत्री से संवाद की मांग लगातार की जा रही थी। इसके बावजूद दौरे के दौरान पूर्व सैनिकों से बातचीत का अवसर नहीं मिला। मुख्यमंत्री के संबोधन में भी सैनिकों और पूर्व सैनिकों का उल्लेख नहीं होने से समुदाय निराश है।

संगठन ने मुख्यमंत्री से रक्षा मंत्रालय के आदेश की प्रति उपलब्ध कराने, पूर्व सैनिकों से शीघ्र संवाद करने और उनकी समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने की चेतावनी दी है।







Share on Facebook Share on WhatsApp