एन आई एन,

पिथौरागढ़। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 14वीं वाहिनी जाजरदेवल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और हिमवीरों ने ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ ली। इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ है।

सेनानी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक कार्मिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सप्ताह के दौरान क्षेत्र के विद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक किया जाएगा।







Share on Facebook Share on WhatsApp