एन आई एन,

पिथौरागढ़। आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 में विभिन्न वर्गों के धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। 21 किलोमीटर ओपन महिला वर्ग में अंजलि प्रथम, भूमि नेगी द्वितीय और अनु भट्ट तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में कुलदीप नेगी ने पहला, दीपक सिंह रावत ने दूसरा और अरुण कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

10 किलोमीटर महिला वर्ग में स्वाति पाल प्रथम, मीना कोरंगा द्वितीय और राधा चौधरी तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में मनोज सिंह ने पहला, हितेश भट्ट ने दूसरा और बृजेश सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

पांच किलोमीटर महिला वर्ग में अर्पिता सैनी प्रथम, हिमानी मेहता द्वितीय और लता चिलकुटी तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में शुभम सिंह ने पहला, यश शिंदे ने दूसरा और सौरव शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजन का उद्देश्य उच्च हिमालयी क्षेत्र में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही आदि कैलाश क्षेत्र को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में पहचान दिलाना है।







Share on Facebook Share on WhatsApp