एन आई एन,
पिथौरागढ़। राज्य आंदोलनकारी रमेश सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य आंदोलनकारियों के रूप में वंचित लोगों का चिन्हीकरण करने और उन्हें निर्धारित पेंशन का लाभ देने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को आज प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
रमेश सिंह का कहना है कि अभी तक उनका और अन्य लोगों का राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिन्हीकरण नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से मामले में कार्रवाई कर नियमानुसार चिन्हीकरण और पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की है।