एन आई एन,
पिथौरागढ़। रामलीला मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के दौरान अपनी 10 सूत्रीय मांगें रखने पहुंचे ग्राम प्रधानों के साथ कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का-मुक्की कर हटाने का आरोप लगा है। पिथौरागढ़ प्रधान संगठन के अध्यक्ष हेमराज बिष्ट के नेतृत्व में प्रधान मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखना चाहते थे।
प्रधान संगठन ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ग्राम प्रधान गांवों के विकास की पहली कड़ी हैं। उन्हें अपनी समस्याएं और मांगें प्रदेश के मुखिया के सामने रखने का अधिकार मिलना चाहिए। संगठन ने मुख्यमंत्री से 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान की मांग की है।
इस दौरान ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह, ग्राम प्रधान तड़ेमिया, ग्राम प्रधान बिण और ग्राम प्रधान दाड़िमखोला सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे।