एन आई एन,
खटीमा। ऑपरेशन प्रहार के तहत चकरपुर चौकी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 47 पाउच, करीब 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को चकरपुर चौकी पुलिस ने चंद्र प्रकाश निवासी ग्राम गोसिकुआ, थाना झनकईया, ऊधमसिंह नगर को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ थाना खटीमा में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली चौकी प्रभारी विकास कुमार, कांस्टेबल पूरन सिंह और कांस्टेबल जगदीश चंद्रा शामिल रहे।