एन आई एन,

पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालक वर्ग के सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ के देवेश चंद, जतिन सिंह, साहिल बोहरा, दिव्यांशु, समीर बोहरा, जितेंद्र और नीरज चंद्र ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

जूनियर बालक वर्ग में पिथौरागढ़ के ललित बिष्ट, गौरव सिंह और सुजीत ने अपने-अपने मुकाबले जीते। वहीं जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में पिथौरागढ़ के अखिल अधिकारी और पीयूष ने जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल किए।







Share on Facebook Share on WhatsApp