एन आई एन,
पिथौरागढ़। पौड़ी गढ़वाल में आयोजित 22वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ पुलिस में तैनात अपर उपनिरीक्षक पीतांबर शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
उनकी इस उपलब्धि से पिथौरागढ़ पुलिस का गौरव बढ़ा है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंड़े, सीओ गोविंद बल्लभ जोशी सहित सभी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने ने पीतांबर शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।