एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सातशिलिंग–थल सड़क पर चल रहे सुधारीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि त्योहारी सीजन में सड़क पर आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए विभाग आपसी समन्वय से काम करें। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, नियमित निगरानी करने और लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जे एस हत्या, सहायक अभियंता सुनील कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp