एन आई एन,

पिथौरागढ़। विकासखंड मूनाकोट की विकासखंड स्तरीय एकीकृत खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र भड़कटिया में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह पाल, उपशिक्षा अधिकारी बलवंत नाथ सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

खंड शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने कहा कि समग्र शिक्षा का उद्देश्य सभी बच्चों को समान अवसर प्रदान करना है। एकीकृत खेल प्रतियोगिता समावेशी शिक्षा की मिसाल है, जहां सामान्य और दिव्यांग बच्चे साथ खेलते हैं। उपशिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास होने के साथ आत्मविश्वास, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना भी बढ़ती है।







Share on Facebook Share on WhatsApp