एन आई एन,
पिथौरागढ़। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने, शराब तस्करी व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की।
कोतवाली गंगोलीहाट पुलिस ने एसएचओ कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए मोहन लाल निवासी फगाली थरकोट को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं, थाना जाजरदेवल पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले नवीन सिंह खोलिया को हिरासत में लिया। पुलिस ने संबंधित वाहन को सीज कर दिया।
पिथौरागढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की तस्करी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।