एन आई एन मुनस्यारी। धारचूला विधायक हरीश धामी की माता सरुली देवी धामी का आज दोपहर लगभग 12:30 बजे 90 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर बाद सैकड़ों लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम यात्रा में भाग लिया।
विधायक हरीश धामी की माता के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, यशपाल आर्य, करन महारा, रणजीत रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों ने सरुली देवी धामी को सरल, मिलनसार और प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में याद किया।