अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
एन आई एन,
पिथौरागढ़। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान लगातार जारी है। जौलजीबी पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुष्कर सिंह निवासी ननकुड़ी को 3 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
वहीं, गंगोलीहाट में सरेआम उत्पात मचाने और पुलिस के निर्देशों का उल्लंघन करने पर राहुल भंडारी व भूपेंद्र सिंह भंडारी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।