प्रगणकों को दिए सटीक आंकड़ों के निर्देश
एन आई एन,
पिथौरागढ़। जनगणना के द्वितीय चरण के सफल संचालन को लेकर सरस्वती देव सिंह राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने निरीक्षण किया। 22 से 24 अक्टूबर तक चल रहे प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को गंभीरता से प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनगणना कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के साथ निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया।