एन आई एन,
पिथौरागढ़। वड्डा में चल रही रामलीला महामंचन के दूसरे दिन विश्वामित्र यज्ञ, ताड़िका वध, पुष्प वाटिका एवं गौरी पूजन तक की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया।
रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कुंडल गिरी, ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह सौन, रितिक खर्कवाल एवं संदीप गिरी ने शिक्षकों को सम्मानित किया।