एन आई एन,

पिथौरागढ़ ज़िले में कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ स्थित छुरमल मंदिर में आयोजित एकादशी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पंचकोटी देवताओं की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

 देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मां जयंती को समर्पित पारंपरिक दैन आकर्षण का केंद्र रही। मेले में जलेबी की दुकानों पर भी भीड़ जुटी रही।







Share on Facebook Share on WhatsApp